Breaking News
recent

bikaner holi 2019- आज बिरज में होरी रे....

बीकानेर. आज बिरज में होरी रे..., जल कैसे भरूं जमुना गहरी..., मेरा रंगोली देवर घर एे रो छ:..., होली कैसे खेलूं सांवरिया के संग..., बृज में होली की धूम मची है ...आदि गीतों के साथ मजीरे व ढोल की थाप पर मंगलवार को महिलाओं ने कुमाऊंनी होली मनाई। कुमाऊंनी होली की परम्परा के तहत मंगलवार को मुक्ताप्रसाद कॉलोनी के सेक्टर छह स्थित नंदिनी निवास पर महिलाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिलाओं ने लोकगीतों के माध्यम से प्रभू की स्तुति भी की। इस दौरान भावना पंत, चन्द्रा पांडे, चन्द्रा मिश्रा, देवकी बिष्ट, रश्मि, संगीता पंत आदि ने होली के गीत गाए और नृत्य भी किया।

 

----------------------------------------------------------

कलक्ट्रेट में होली स्नेह मिलन समारोह

बीकानेर. कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ का होली स्नेह मिलन समारोह मंगलवार को कलक्ट्रेट में मनाया गया। इस मौके पर जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम,अतिरिक्त जिला कलक्टर शैलेन्द्र देवड़ा, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, साक्षरता के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक राजेन्द्र जोशी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा, रमेश तनेजा, मनोज व्यास, लीलाधर बोहरा, महावीर स्वामी, मनीष जोशी, जगदीश किराडू आदि कर्मचारी मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.