Breaking News
recent

किसानों को सौंपे ऋण माफी प्रमाण पत्र

दौसा . ग्राम सेवा सहकारी समिति जवाहर पाड़ली के तत्वावधान में ऋण माफी शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान 212 किसानों को 42 लाख 23 हजार 800 रुपए के ऋण माफी प्रमाण-पत्र सौंपे गए। प्रमाण-पत्र मिलने पर किसानों ने खुशी व्यक्त की। इससे पहले अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

इस मौके पर शिविर प्रभारी हेमराज अवाना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम मीना, समिति अध्यक्ष हुकुमचंद मीना, पूर्व अध्यक्ष विजयसिंह, व्यवस्थापक जगदीशप्रसाद गुप्ता, राजेन्द शर्मा, विष्णु शर्मा, खेमचन्द शर्मा आदि मौजूद थे।


लालसोट. उपखण्ड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्यालयों पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रमों में किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। चांदसेन ग्राम सेवा सहकारी समिति पर आयोजित कार्यक्रम में 271 किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्रों का वितरण किया।

चांदसेन ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष जगदीश राड़ा, सरपंच सीताराम बैरवा, सहायक अधिशाषी अधिकारी महावीरप्रसाद शर्मा, पर्यवेक्षक सतीशचंद शर्मा, व्यवस्थापक मीठालाल मीना एवं घनश्याम शर्मा आदि मौजूद थे। इसी तरह चौण्डियावास ग्राम सेवा सहकारी समिति पर आयोजित कार्यक्रम में 156 किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ईश्वरलाल मीना समेत कई जने भी मौजूद थे। झांपदा ग्राम सेवा सहकारिता समति पर भी आयोजित कार्यक्रम में किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। वरिष्ठ प्रबन्धक सतीश शर्मा, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।


गुढ़लिया-अरनिया. ग्राम पंचायत अरनिया के पंचायत भवन में बुधवार ऋण माफी शिविर आयोजित हुआ। इसमें 341 सदस्यों को 89 लाख 63 हजार रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र किसानों को वितरित किए गए। 247 का आधार सत्यापन किया जा चुका है। इसमें मुख्य प्रबंधक दौसा मुकेश शर्मा, सहायक अधिशासी अधिकारी दौलतराम शर्मा, व्यवस्थापक महेश मीणा, समिति अध्यक्ष श्रीनारायण गुर्जर, उपसरपंच प्रेमकुमार गुप्ता, चैनसिंह गुर्जर ने सहकारिता विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।


दौसा . आगामी लोकसभा आम चुनाव 2019 को सुव्यवस्थित रूप से एवं समयबद्घ सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर पर प्रकोष्ठों का गठन कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि समस्त प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दौसा के साथ विचार विमर्श कर अपना कार्य व्यवस्थित रूप से समयबद्घ सम्पादित करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.