Breaking News
recent

होटल में ले जाकर युवती के साथ गैंगरेप, अचानक पहुंच गए परिजन तो आरोपियों ने युवती को तीसरी मंजिल से फेंका

फतेहपुर.

घर का सामान लेने आई युवती से सामूहिक बलात्कार के बाद होटल की तीसरी मंजिल से फेंकने के मामले में दूसरे दिन भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं बालिका को रविवार को राजकीय धानुका अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दुबारा स्वास्थ्य परीक्षण किया व रीढ़ की हड्डी में चोट होना बताया। इसके बाद परिजन इलाज के लिए युवती को बीकानेर ले गए। जानकारी के अनुसार उक्त मामले की तफ्तीश सीओ कुशाल सिंह के पास है। कुशाल सिंह खाटूश्याम में ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में दो दिन बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ पाई।


बलात्कार के बाद फेंका था तीसरी मंजिल से
गौरतलब है कि फतेहपुर कस्बे में एक युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर होटल ले जाकर बलात्कार करने व उसके बाद होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे की खिडक़ी से नीचे फेंक दिया। परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया। हालात गंभीर होने पर उसे सीकर रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार देर शाम की है। ठेडी निवासी एक 22 वर्षीय युवती घर का सामान लेने के लिए फतेहपुर आई हुई थी। शुक्रवार शाम को तिहावली निवासी नमन कुमार उसको जबरन बाइक पर बैठाकर बीकानेर हाइवे स्थित एक होटल में ले गया। वहा उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे व कमरा बुक करवा रखा था। कमरे में ले जाकर नमन ने युवती के साथ बलात्कार किया। इसी दौरान युवती के परिजनों को भनक लग गई। परिजन होटल पहुंच गए। नमन के साथी तिहावली निवासी राहुल, विकास पारीक, दलीप पंवार होटल के बाहर मौजूद थे। उन्होंने इसकी सूचना नमन को दे दी। इसके बाद नमन ने युवती को धमकाया व जान से मारने की नियत से तीसरी मंजिल के कमरे की खिडक़ी से नीचे गिरा दिया। परिजन युवती को लेकर अस्पताल पंहुचे। यहां से युवती को सीकर रेफर कर दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.