Breaking News
recent

फिर पटरी पर आई डायलिसिस यूनिट, अब मरीजों का इंतजार

चित्तौडग़ढ़. श्रीसांवलियाजी सामान्य चिकित्सालय स्थित डायलिसिस यूनिट के हालात फिर सुधरने लगे है। पिछले वर्ष डायलिसिस यूनिट को पीपीपी मोड पर देने के कुछ ही माह बाद उसके हालात खराब होने लगे थे। मशीनें लगतार खराब हो रही थी जिससे मरीज इस यूनिट से मुहं मोड अन्य जिलों में डायलिसिस कराने के लिए जा रहे थे। लेेकिन अब डायलिसिस यूनिट की स्थिति सुधारने की फिर से कवायद शुरू हुई है। यूनिट को पीपीपी मोड़ पर लेने वाली एक निजी कंपनी के प्रदेश एडमिनिस्ट्रेट संदीप चक्रवती ने मीडिया से चर्चा में दावा किया कि तीन-चार माह पूर्व कार्य संभालने के बाद व्यवस्था सुधार के लिए प्रयास शुरू किए एवं खराब व बंद मशीनों को शुरू कराया गया। उन्होंने कहा कि डायलिसिस कराने आने वाले मरीज और परिजन चार घंटे तक परेशान नहीं हो उसके लिए टीवी की व्यवस्था भी की गई।उन्होंने कहा कि गुर्दा रोग विशेषज्ञ भी माह में दो बार यहां आएंगे। उन्होंने बताया कि यहां पर महिला, बीपीएल, सीनियर सीटीजन के लिए फ्री डायलिसिस की जाती है। उन्होंने बताया कि २६ मार्च २०१८ को डायलिसिस यूनिट को पीपीपी मोड पर दिया गया था। अबतक १०९९ डायलिसिस की गई। अभी छह मशीन लगी हुई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.