Breaking News
recent

देहली यूफ्लेक्स टीम पहुंची फाइनल में

नाथद्वारा. मिराज समूह के तत्वावधान में खेली जा रही टैलेंट सर्च लीग पंचमेश क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में देहली यूफ्लेक्स ने शुद्ध प्लस कानपुर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जबकि, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार दोपहर २ बजे से खेला जाएगा। उपली ओडन स्थित मिराज स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबलों में पहला सेमीफाइनल मुकाबला देहली यूफ्लेक्स व शुद्ध प्लस कानपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें कानपुर ने टॉस जीत देहली को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। देहली ने निर्धारित 24 ओवर में 231 रन का लक्ष्य कानपुर के लिये रखा। इसमें टीम के कप्तान रविन्द्रसिंह के 45 , अंकित डबास के 67 हिमांशु के 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी के साथ आईपीएल की टीमों में सबसे महंंगे खिलाड़ी पवन नेगी ने भी आखिरी ओवरों में धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए महज १३ गेंदों में 34 रन बनाए। देहली की टीम का एक दुर्भाग्य यह रहा कि उनके स्टार बल्लेबाज उन्मुक्तचंद महज ९ रन ही बनाकर पवैलियन लौट गए। ऐसे में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम के विकेट का पतन होते रहने से 231 रन का लक्ष्य पहाड़ जैसा साबित हो गया और निर्धारित 24ओवर में कानपुर की टीम मात्र 187 रन ही बना सकी। इसमें सौरभ दुबे के सर्वाधिक 57 रन की भागीदारी रही। जबकि, देहली की ओर से सरबजीत लड्ढ़ा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। इसके बाद टूर्नामेंट डायरेक्टर एपी सिंह, मिराज एमएफसीजी के संजीव जोशी, लक्ष्मण दिवान की उपस्थिति में मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार सरबजीत लड्ढ़ा को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल शनिवार को खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला रविवार दोपहर २ बजे खेला जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.