Breaking News
recent

फूलों से महका पचमेड़ी धाम

गुढ़ाचन्द्रजी. कस्बे के पचमेड़ी धाम स्थित नृसिंह भगवान मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर मंगलवार को फूलबंगला झांकी सजाई गई। इससे पहले सोमवार रात को भजन जागरण में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।
मंदिर महंत रामनिवासदास महाराज ने बताया कि नृसिंह भगवान की विभिन्न प्रकार के फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में ही बने भोलेनाथ के दरबार में भी फूल पत्तियों से सजाई भोलेनाथ की झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रही। नृसिंह भगवान की प्रतिमा को लहरिया की पोशाक पर फूलों के शीश मुकु ट, गुलहार, बाजूबंद, गुलदस्ते सहित पगों में पैजनिया बना श्रृंगार किया गया। इसके अलावा सिद्धेश्वर बाबा का धूणा, झूले वाले बाबा, बड़ी समाधी, प्रजापति बाबा आदि स्थानों का भी फूलों से श्रृंगार कर सुशोभित किया गया। इस मौके पर प्रसादी का भी आयोजन भी रखा गया।

भंडारे में हजारों ने पाई प्रसादी
१०१ मीटर लंबे साफे से स्वागत
गुढ़ाचन्द्रजी. गोरड़ा गांव में चल रही भागवत कथा के समापन के मौके पर मंगलवार को आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी पाई। भंडारे में नादौती व टोडाभीम तहसील के करीब दो सौ गांवों के लोगों ने प्रसादी पाई। पंडि़तों के वेदमंत्रो के बीच हवनवेदी में यजमान जगन सरपंच, अध्यापक प्यारेलाल, अशोक पटवारी आदि ने आहूतियां दी। दोपहर १२ बजे से भंडारा शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। सिंघनिया गांव के सैकड़ों लोग भजनों पर नाचते-गाते भंडारे में पहुंचे। सिंघनिया गांव के पंच-पटेलों ने अध्यापक प्यारेलाल मीना को १०१ मीटर लंबा साफा बांधकर भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर व्याख्याता रमन लाल, रामहंस, प्रधानाध्यापक कदमीराम, सरपंच प्रतिनिधि नाहरसिंह, पंचायत समिति सदस्य शिवराम मीना, अध्यापक लखनलाल नांद, रमज्या पटेल, गोपाल गोरड़ा आदि मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.