Breaking News
recent

पार्टी चाहती है दीया लड़े, लेकिन वहां से जहां से वे उतारे, पूर्व विधायक की चाह जयपुर से उतरे मैदान में

अरविन्द शक्तावत / जयपुर। लोकसभा चुनाव में टिकट की दौड़ में आए भाजपा के दावेदारों की लगभग अंतिम छंटनी की जा चुकी है। टिकटों की चाह में भाजपा के कुछ विधायक एवं पूर्व मंत्रियों ने दिल्ली की राह पकड़ने की तैयारी कर ली है। छोटे बड़े सभी नेता दिल्ली में जोड़ तोड़ कर टिकट की तलाश कर रहे हैं। जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दीया कुमारी भी इस दौड़ में हैं। उन्होंने जयपुर शहर लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी की है।

 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बड़े नेता पूर्व विधायक दीया कुमारी को टिकट तो देना चाहते हैं, लेकिन अभी तक उनके लिए कोई सीट तय नहीं हो सकी है। दीया खुद जयपुर से चुनाव लडऩे की इच्छुक हैं। जबकि पार्टी उनके नाम को लेकर जयपुर के अलावा राजसमंद, अजमेर और टोंक-सवाईमाधोपुर से भी विचार कर रही है। पार्टी ने तय किया है कि दीया कुमारी को उसी सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा, जहां से वे जीत सकती हैं।

 

जयपुर की बेटी, यहीं से दावेदारी
गौरतलब है कि कुछ समय पहले दीया कुमारी ने कहा था कि मैं जयपुर की बेटी हूं और सारा कामकाज भी जयपुर में ही है। परिवार भी यहीं है और सामाजिक कामकाज भी यहीं है। इसलिए जयपुर से दावेदारी है। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता जयपुर शहर लोकसभा ही है, बाकी पार्टी जो भी आदेश देगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.