मनाया शिवरात्रि पर्व
श्रीगंगानगर. केन्द्रीय कारागृह में शिवरात्रि के मौके पर सोमवार को धार्मिक एवं देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयेाजन किया गया। इस दौरान जेल में हर-हर महादेव गूंजता रहा।
जेल अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि जेल में सालासर सेवा समिति व डांस गु्रप की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में धार्मिक एवं देशी भक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कलाकारों की ओर से शिव का तांडव नृत्य किया गया। इस दौरान जेल परिसर हर-हर महादेव से गूंज उठा। कलाकारों की ओर से भक्ति गीतों व भजनों की प्रस्तुति दी। यहां कलाकारों की ओर से देश भक्ति गीत व नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। सांस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। वहीं जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी नशे से दूर रहने की कविता पाठ किया गया। जेल के मुख्य प्रहरी रमेश पुरोहित ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रमों के दौरान बंदी भी भक्ति गीत व भजनों पर भोले बाबा के ध्यान में मग्न हो गए। इस दौरान राहुल सालासर, नूतन रानी, अंकुश मक्कड, अनिता, पूजा, मुस्कान, अंकित, ईश्वर, प्रेम, सुनल आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।





No comments:
Post a Comment