Breaking News
recent

दो वाहनों की भिड़न्त, वाहन क्षतिग्रस्त

दो वाहनों की भिड़न्त, वाहन क्षतिग्रस्त
पचलंगी. सीकर दिल्ली मेघा हाईवे पर झड़ाया नगर मुख्य बस स्टेण्ड के पास गुरुवार दोपहर दो वाहनों में आमने सामने की टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार चला की ओर से आ रही एक कार व नीमकाथाना की तरफ से आ रही बोलोरो गाड़ी में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाडिय़ां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों गाडिय़ों के चालक ईश्वर सिंह यादव शेरपुर बहरोड़ व गुंगारा निवासी मनोज के मामूली चोटे आई। पचलंगी पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइक फिसलने में हुआ हादसा, दो घायल
खेतड़ी. स्टेट हाइवे 13 खेतड़ी-सिंघाना सडक़ मार्ग पर पानी के टैक के पास बुधवार की रात्रि में बाइक फिसलने में दो जनो घायल हो गए। घायलों में किशोरपुरा निवासी सतपाल(30) व मुकेश कुमार(27) को एम्बुलेन्स 108 की सहायता से राजकीय अजीत अस्पताल लाया गया। जिनमें सतपाल की गम्भीर स्थिति होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद झुन्झुनू रैफर कर दिया।
सडक़ हादसा, बाइक सवार पांच लोग घायल
चिड़ावा. सूरजगढ़ बाइपास पर धूलंडी के दिन हुए सडक़ हादसे में पांच लोग घायल हो गए। जिसमें से एक जने को झुंझुनूं रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार बाइपास रोड पर तीन जने बाइक से सूरजगढ़ की तरफ जा रहे थे। अचानक सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं रैफर कर दिया गया।

पेट्रोल पंप पर तोडफ़ोड़ कर 2.70 लाख रुपए निकाले

पिलानी. पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने तीन जनों के खिलाफ पेट्रोल पंप पर तोडफ़ोड़ कर 2.70 लाख रुपए निकालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार बिशनपुरा गांव के जोरावरसिंह ने रिपोर्ट दी कि शशीकांत व अन्य ने उससे पैसे मांगे। नहीं देने पर उससे मारपीट कर पेट्रोल पंप पर तोडफ़ोड़ की।?इस दौरान आरोपितों ने गल्ल्ले से 2.70 लाख रुपए भी निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

jhunjhunu news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.