Breaking News
recent

गोवा में बड़ा सियासी उलटफेर, एक हफ्ते के बाद ही डिप्टी सीएम पद से हटाए गए सुदीन धवलीकर

नई दिल्ली। गोवा में अचानक सियासी हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तत्काल प्रभाव से सुदीन धवलीकर (एमजीपी) को डिप्टी सीएम पद से हटा दिया है। यहा बड़ा उलटफेर महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों के भाजपा में शामिल होने से हुआ है।

गोवा में बड़ा फेरबदल

दरअसल, मंगलवार देर रात एमजीपी के 2 विधायकों मनोहर अजगांवकर और दीपक पवास्कर ने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया। दोनों विधायकों ने गोवा विधानसभा के अध्यक्ष माइकल लोबो को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोवा विधानसभा में एमजीपी के कुल 3 विधायक हैं और वे दोनों दो-तिहाई विधायकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, गोवा विधानसभा के स्पीकर माइकल लोबो ने एमजीपी विधायकों के भाजपा में शामिल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके कार्यालय को दो विधायकों द्वारा देर रात करीब 1:30 बजे संपर्क किया गया था। उन्होंने कहा कि मैं पुष्टि कर सकता हूं कि दोनों विधायक अब आधिकारिक रूप से भाजपा के साथ हैं।

 

भाजपा और कांग्रेस के पास बराबर विधायकों की संख्या

वहीं, सीएम प्रमोद सावंत ने गोवा विधानसभा के अध्यक्ष को लिखे पत्र में बताया कि विधानसभा में एमजीपी 3 विधायक हैं, लेकिन अब दो-तिहाई विधायक भाजपा के साथ आ गए हैं। अब 36 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में भाजपा के 14 सदस्य हो गए हैं, जो कांग्रेस के बराबर हैं। बता दें कि दल-बदल विरोधी कानून के तहत कम से कम दो तिहाई विधायक अगर एक साथ पार्टी छोड़ते हैं, तभी उन्हें एक अलग दल के रूप में मान्यता दी जा सकती है और इनकी विधानसभा सदस्यता भी बनी रहती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.