पाली.
गुडा एंदला थाना क्षेत्र के तोगावास के निकट फोरलेन पर मंगलवार रात को गैस से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे के बाद गैस रिसाव होने लगी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात रुकवाया। पुलिस ने मशक्कत कर यातायात चालू करवाया और टैंकर को एक तरफ करवाया। गैस का रिसाव देर रात तक नहीं रुका।
गुडा एंदला थानाधिकारी चंद्र सिंह के अनुसार रात करीब 9:30 बजे गैस से भरा टैंकर सुमेरपुर पाली की तरफ जा रहा था। टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। टैंकर से हल्की गैस लीक होने लगी। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गैस कंपनी के प्रतिनिधियों को सूचना दी।
बड़ा हादसा टला
जहा हादसा हुआ उसके निकट के पेट्रोल पंप भी था। हादसे के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। टैंकर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
अजमेर से बुलाई विशेष टीम, दमकल व अतिरिक्त्त जाब्ता तैनात
टैंकर पलटने के बाद गैस का रिसाव देर रात तक नहीं रुका। टैंकर को रोड में साइड में लेकर खड़ा किया गया है। मौके पर गुडा एंदला पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। साथ ही दमकले भी बुलाई गई हैं। रिसाव को रोकने के लिए अजमेर से गैस कंपनी का विशेष दल बुलाया गया है।





No comments:
Post a Comment