पोकरण/जैसलमेर
क्षेत्र के रामदेवरा गांव के पास एक युवक की बुधवार को रेल के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। रात करीब साढ़े आठ बजे शंटिंग रेल जोधपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान रामदेवरा से 4 किमी दूर जोधपुर की तरफ डिडाणिया निवासी देवीलाल (30) पुत्र लूणाराम रेल की चपेट में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे को आत्महत्या माना जा रहा हैै।
मृतक की बाइक भी बरामद हुई
सूचना मिलने पर रामदेवरा पुलिस मुख्य आरक्षक भाईराम मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना स्थल के पास से पुलिस ने मृतक की बाइक भी बरामद की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें .. VIDEO: भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार का विवादित बोल- 5-5 वोट रोज बढ़ाओं और दो-दो पेग ज्यादा लो, देखें वीडियो





No comments:
Post a Comment