Breaking News
recent

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट: बियानका एंड्रेस्कू ने जीता महिला सिंगल का खिताब

इंडियन वेल्स। कनाडा की युवा टेनिस खिलाड़ी बियानका एंड्रेस्कू ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। रोमांचक मैच में एंड्रेस्कू ने एंजेलिक कर्बर को मात देकर खिताब पर कब्जा किया। दो घंटे और 18 मिनट तक चले तीन सेट के रोमांचक मुकाबले में एंड्रेस्कू ने जर्मन खिलाड़ी को 6-4, 3-6, 6-4 से शिकस्त दी।

- पहली बार किसी वाइल्डकार्ड खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। पहले सेट में एंड्रेस्कू ने दमदार प्रदर्शन किया और बिना किसी ब्रेक प्वाइंट का सामना किए 40 मिनट में ही बढ़त बना ली। कर्बर ने हार नहीं मानी। उन्होंने दूसरे सेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वापसी की।

- तीसरे और निर्णायक सेट में कर्बर ने अच्छी शुरुआत करते हुए 3-2 की बढ़त बना ली। इसके बाद, एंड्रेस्कू ने दमदार वापसी की और 5-3 से आगे हो गई।

- उन्होंने अधिक समय नहीं लिया और सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पहला मैच था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.