दौसा . ग्राम सेवा सहकारी समिति श्यालावास में गुरुवार को ऋण माफी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में किसानों को ऋणमाफी प्रमाण-पत्र सौंपे गए।
व्यवस्थापक रमेश मीना ने बताया कि इस अवसर पर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष लल्लूराम मीना ने एवं दौसा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अधिकारियों ने किसानों को ऋणमाफी प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष ने बताया कि ऋण माफी से ग्राम पंचायत श्यालावास को अच्छा फायदा हुआ है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बाबूसिंह राजपूत, समिति के समस्त संचालक मंडल के सभी सदस्य मौजूद थे। व्यवस्थापक रमेश मीना ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति श्यालावास में एक करोड़ 74 लाख रुपए का ऋण माफ हो गया है। 740 किसानों की फिडिंग हो चुकी है, जिनमें से 585 किसानों का सत्यापन हो चुका है। प्रहलाद मीणा, जुगल, कैलाश, रामखिलाड़ी, सोमोतीलाल, रामप्रसाद, प्यारेलाल, बिहारीलाल, सुखदेव व आलूदा ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक झण्डूलाल आदि
मौजूद थे।
भंडाना. ग्राम पंचायत चांद राना के ग्राम सेवा सहकारी समिति में गुरुवार को ऋण माफी शिविर का आयोजन हुआ।इसमें किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण किए गए। समिति के व्यवस्थापक तुलसीराम शर्मा ने बताया की 170 किसानों को लगभग 70 लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्रों का वितरण केंद्रीय सहकारी बैंक के अधिकारी लक्ष्मीनाायण शर्मा व लोन सुपरवाइजर हरजीराम मीणा ने किया। जगदीश नारायण प्रधान, सुनीलकुमार जैन, रामदास स्वामी, जगदीश गुर्जर, नाथू सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
विजयसिंह पथिक की 137 वीं जयंती मनाई
महुवा ग्रामीण. अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा व पथिक सेना संगठन के संयुक्त तत्वावधान में नाहिड़ा में क्रांतिकारी, राजस्थान केसरी व स्वतंत्रता सेनानी विजयसिंह पथिक की 137 वीं जयंती युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश महासचिव योगेश कसाना की अध्यक्षता मनाई गई। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र खटाना ने पथिक की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विजय सिंह पथिक देश के महान क्रांतिकारी होने के साथ ही एक अच्छे कवि, लेखक, पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी व किसानों के हितैषी थे। इस दौरान तेजराम कसाना, हेतराम, अवदेश सिंह, शिवराम गुर्जर, अर्जुन सिंह, जसवंत सिंह, नरसी नेता, महेन्द्र सिंह, शेरसिंह, महेश कसाना, भरत सिंह पहलवान सहित कई लोग मौजूद थे।
नियुक्ति की मांग
दौसा. सिकराय के गुर्जर बैराड़ा निवासी एक महिला ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर आशा सहयोगिनी पद के लिए प्रशिक्षण देकर नियुक्ति दिलाने की मांग की है। बैराड़ा निवासी महिला मुनेशी देवी ने बताया कि 3 मई 2018 को आंगनबाड़ी केन्द्र बैराड़ा खुर्द के लिए आशा सहयोगिनी पद पर चयन हुआ था, लेकिन 10 महीने बाद भी विभाग ने न तो उनको प्रशिक्षण दिलवाया और न ही नियुक्ति दी गई।





No comments:
Post a Comment