Breaking News
recent

छात्रों से मारपीट का वीडियो वायरल

झुंझुनूं. सोशल मीडिया पर चुडैला स्थित जेजेटी विवि के स्टॉफ का छात्रों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने से हडक़म्प मच गया।वीडियो में महिला छात्रों के साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही है। मामले को लेकर दोनों पक्ष शाम को सदर थाने में पहुंच गए। विवि स्टाफ का कहना था कि छात्रों की ओर से एक स्टॉफ के साथ मारपीट की गई थी।हालांकि इस सम्बंध में थाने में किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं करवाया गया।लेकिन पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में छात्र सुरेश व अमन, विवि स्टॉफ की निधी यादव व अरूण को गिरफ्तार किया गया।देर शाम को पुलिस ने चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

 

 

देशी कट्टों के साथ गिरफ्तार आरोपी रिमाण्ड पर
सिंघाना. पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया। थानाधिकारी प्रमोद चौधरी ने बताया कि जमालपुर मोहल्ला नारनौल निवासी देवेन्द्र उर्फ लारा व आंतरी तन नांगल चौधरी निवासी नरेन्द्र गुर्जर को अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया था। सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया। गौरतबल है कि अवैध हथियार लाने की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग जगह से देवेन्द्र उर्फ लारा व नरेन्द्र गुर्जर को गिरफ्तार किया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.