Breaking News
recent

होलिका दहन हुआ, रंगों की मस्ती आज

बीकानेर.शहर में बुधवार रात को होलिका दहन के साथ ही रंगों के पारंपरिक पर्व होली उत्सव की शुरुआत हो गई। होलिका की पूजा के साथ ही रंग-गुलाल से होली खेलने का सिलसिला भी शुरू हो गया। होली की मस्ती में छाए लोग गुरुवार कोहोली के रंग बिखेरेंगे। पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार सुबह 10.44 बजे से रात 8.59 बजे तक भद्राकाल होने के कारण इस बार होली दहन का मुहुर्त रात 9.15 बजे के बाद ही था। किराडू ने बताया कि होलिका दहन के दौरान कुछ साधकों ने मंत्रोचार के साथ होलिका की परिक्रमा की। शहर के जूनागढ़ के पास, उपनगर गंगाशहर-भीनासर, व्यास कॉलोनी, सुदर्शना नगर, मुक्ता प्रसाद, जस्सूसर गेट, गोगागेट, नत्थूसर गेट सहित शहर के परकोटे में होलिका दहन को हर्षाउल्लास के साथ मनाया गया।

 

 

होली के साथ-साथ शहर की युवतियों और महिलाओं ने गणगौर पूजन की तैयारियां भी शुरू कर दी। धुलंडी के साथ ही गणगौर पूजन की शुरुआत भी हो जाएगी। पंडित राजेन्द्र किराडू ने बताया कि पूजन का सिलसिला आगामी एक सप्ताह तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को महिलाएं सूरजरोटा व आस माता का उपवास रखेंगी।
कलक्टर ने दिया बंधाई संदेश जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने शहर वासियों को होली के शुभ अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि शहर के लोगों में मैत्री एवं सौहार्द की भावना इसी तरह बनी रहे। उन्होंने कहा कि वैसे तो पूरे प्रदेश में होली अपने अलग-अलग अंदाज में खेली जाती है, लेकिन बीकानेर की होली अपने आप में अनूठी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.