कोटा. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत मैं भी चौकीदार कार्यक्रम कोटा संसदीय क्षेत्र में भी 31 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए अब तक 1500 कार्यकर्ताओं ने पंजीयन करवा लिया है।पार्टी की कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र की आईटी विभाग की बैठक को चम्बल गार्डन स्थित चुनाव कार्यालय में आयोजित की गई। जिला उपभोक्ता होलसेल भण्डार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग सकारात्मक विचारों को प्रवाहित करने में करना चाहिए।
Read More : Update News : नौ निहाल गटकेंगे 96.10 लाख का दूध स्कूलों के लिए बजट हुआ जारी...
वहीं नकारात्मक बातों का जवाब भी तार्किक ढंग से दिया जाना चाहिए।युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिसके माध्यम से हम केन्द्र सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचा सकते हैं। शहर महामंत्री जगदीश जिन्दल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी सहनशीलता के लिए जाना जाता है।
Read More : स्वाइन फ्लू नहीं इस घातक वायरस ने ली जान...
कोई अनर्गल प्रचार भी करे तो जनता जानती है कि सच्चा हितैषी कौन है और अपनी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नकारात्क प्रचार कौन कर रहा है। आयोजन के संयोजक राकेश जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम थेगड़ा स्थित राधिक रिसोर्ट में होगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। आईटी विभाग के संभाग प्रभारी मयंक सेठी ने कहा कि इस कार्यक्रम में देशभर में 25 लाख लोग भाग लेंगे। देहात जिला महामंत्री योगेन्द्र नन्दवाना अल्कू ने आभार जताया। बैठक में विश्वजीत जादौन, रजनीश राणा, दीप सेठी आदि मौजूद थे।
Read More : Update news : चारों अर्थियों को एकसाथ रखकर मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन...
तैयारियों पर चर्चा -
भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, मीडिया के प्रदेश संयोजक विमल कटियार एवं आईटी के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोटा के आईटी सेल पदाधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश पदाधिकारियों ने मीडिया संयोजक अरविन्द सिसौदिया एवं आईटी जिला संयोजक रजनीश सिंह राणा से विशेष चर्चा की।





No comments:
Post a Comment