सवाईमाधोपुर.खण्डार के पाली ब्रिज से एक युवक- युवती के चंबल नदी में कूदने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम को करीब चार बजे एक युवक व युवती पाली ब्रिज से चम्बल नदी मे कूद गई। नदी से युवती को सही सलामत बहार निकाल लिया बया। लेकिन अब तक युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
एमपी की पुलिस भी कर रही जांच
घटना के बाद रेसक्यू टीम की ओर से जहां चंबल में युवक की तलाश की जा रही है। वहीं घटना की जांच के लिए मौके पर मध्यमप्रदेश के मानपुर की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई है। लेकिन अब तक युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं बहरावण्डा चौकी की पुलिस भी युवक युवत के नदी में छलांग लगाने का के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
ये है मामला
मध्यप्रदेश पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मानपुर निवासी नवलकिशोर पुत्र प्रहलाद बैरवा का एमपी के हीरापूर निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी के अनुसार दोपहर दो युवक यवती बाइक से चंबल नदी के पुल पर पहुंचे और दोनों न बाहों में बाहें डालकर पुल से नदी में छलांग लगा दी।
पूर्व में भी हो चुकी है घंटनाएं
पाली के पुल से चंबल नदी में कूदने का यह कोई पहला मामला नहीं है। गत वर्ष बारिश के समय भी खण्डार क्षेत्र का एक युवक पुल पर बाइक खड़ी कर नदी में कूद गया था उस समय नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण पुलिस व रेसक्यू टीम को शव को बरामद करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी करीब चार दिन बाद युवक का शव मिला था।
बोट चलाने वाले ने लड़की को बचाया
बहरावण्डा चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब युगल ने नदी में छलांग लगाई तो पास में कोई बोटिंग कर रहा था ऐसे में पानी में डूब रही युवती ने शोर मचाया तो बोटिंग कर रहे लोगों ने उसे बहासर निकाला लेकिन युवक के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है।
इनका कहना है....
चंबल नदी में एमपी के ण्क युवक व युवती के कूदने का मामला सामने आया है। युवती को सुरक्षित बचा लिया गया है। युवक की तलाश की जा रही है। मामला एमपी क्षेत्र का होने के कारण मामले की जांच एमपी के मानपुर पुलिस कर रही है।
- मुरारीलाल, बहरावण्डा चौकर प्रभारी।





No comments:
Post a Comment