Breaking News
recent

जाम से राहगीर परेशान

टोडाभीम. कस्बे के मुख्य बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान रहते हैं। दोपहर बाद स्कूलों की छुट्टी के समय वाहन चालकों को जाम की समस्या अधिक झेलनी पड़ती है। शुक्रवार को कस्बे के मुख्य बाजार में दिनभर जाम से लोग परेशान रहे। वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुजरते हैं भारी वाहन
कस्बे में नहर के किनारे बायपास बन जाने के बावजूद पुलिसकर्मियों की अनदेखी से कस्बे में होकर भारी वाहन गुजरते रहते हैं। ओवरलोड बजरी की ट्रॉली व अन्य बड़े वाहनों से जाम लगता रहता है। कस्बे के मुख्य चौराहे पर लोग बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा कर देते हैं, जिससे भी जाम लगता रहता है। कस्बे के मुख्य मार्ग पर पीएनबी एवं स्टेट बैंक के सामने तथा पंचायत समिति आवासों से लेकर पुरानी अनाज मंडी के सामने स्थित एक दाम की दुकान के सामने तक तथा सब्जी मंडी व मुख्य चौराहे पर जाम लगता रहता है।
फल-सब्जी के ठेले भी मुसीबत
मुख्य मार्ग एवं चौराहे पर फल व सब्जियों के ठेले जाम को बढ़ाते हैं। लोगों का सुझाव है, कि यदि मुख्य बाजार में फल व सब्जी की ठेलों को नहीं लगने दिया जाए तो जाम से राहत मिल सकती है। जाम से दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है। कई बार एम्बुलेंस तक फंस जाती है। मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते। लोगों का कहना है, कि पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था पर ध्यान नहीं देते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.