Breaking News
recent

आज एक हो जाएंगे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता, शादी से लेकर रिसेप्शन तक ये है पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के बाद आज उनके बेटे आकाश अंबानी की शादी होने जा रही है। आकाश अंबानी हीरा व्यापारी अरुण रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ सात फेरे लेंगे। शादी का जश्न तो करीब एक हफ्ते पहले ही शुरू हो गया था। अब आज मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में दोनों की शादी होगी। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने मुंबई में तैनात करीब 50 हजार पुलिसकर्मियों को मिठाई के डिब्बे भी भेजे।

यह भी पढ़ें: SBI ने की अनोखी पहल, इस तरह ग्राहकों को लाभ पहुंचाने वाला बना देश का पहला बैंक


ये है शादी का पूरा शिड्यूल

आपको बता दें कि शादी के लिए ना केवल जियो वर्ल्ड सेंटर बल्कि अंबानी का निवास एंटीलिया भी ग्रैंड तरीके से सजाया गया है। आज दोपहर 3.30 बजे आकाश अंबानी जियो सेंटर से बारात लेकर जाएंगे, जिसके बाद शादी की सभी रस्में पूरी की जाएंगी। 6.30 बजे बारात का स्वागत किया जाएगा और 8 बजे हस्त मिलाप होगा और फिर डिनर फंक्शन होगा। शादी का पूरा फंक्शन 3 दिनों तक चलेगा। 10 मार्च को मंगल पाठ भी रखा जाएगा और 11 मार्च को अंबानी परिवार की ओर से एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल और बिजनेस की दुनिया के तमाम दिग्गज शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: PNB की नई स्कीम, 10 हजार रुपए निवेश करने से 111 दिन बाद मिलेंगे इतने ज्यादा पैसे


यहां हुआ था मेहंदी और संगीत का फंक्शन

सोशल मीडिया पर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की मेहंदी और संगीत की तस्वीरें काफी वायरल हुईं। श्लोका की एक वीडियो भी चर्चा में रहीं। इस वीडियो में श्लोका मेहता स्टेज पर बैठी हुई हैं और उनकी मां और बहन 'दिन सगना दा' गाने पर डांस कर रही हैं। कल यानी 8 मार्च को अंबानी परिवार ने संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही 7 मार्च को वर्ली के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में दोनों का महंदी का फंक्शन हुआ।

 

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.