Breaking News
recent

पुलिस सो रही और शहर में गश्त कर रहे चोर

पाली। शहरी क्षेत्र में इन दिनों चोर गश्त पर है और पुलिस सो रही है। पुलिस के रात्रि गश्त के दावों को धत्ता बताते हुए चोरों ने लगातार तीसरे दिन शहर में चोरी की वारदात की। चोरी की यह तीसरी वारदात शहर के व्यस्ततम और भीतरी क्षेत्र में हुई है।

सोमवार अलसुबह सोमनाथ-भैरूघाट के पास स्थित शाहजी के चौक स्थित बजरंग बली के मंदिर पर हुई। जहां से चोर सोने-चांदी के छत्र चुरा कर फरार हो गए। यह घटना निकट ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
फुटेज में सुबह करीब साढ़े छह बजे एक व्यक्ति शॉल ओढक़र दर्शन करने के बहाने मंदिर में बैठा और मौका देख छत्र चुराकर फरार हो गया। इस दौरान वहां दर्शन करने आई वृद्धा ने चोर को देखा लेकिन उन्हें लगा कि युवक भगवान के दर्शन कर रहा है। चोर के जाने के बाद वृद्धा ने भगवान के दर्शन किए तो देखा की भगवान के छत्र गायब हैं। इसके बाद वहां लगे सीसीटीवी जांचने पर मामले का खुलासा हुआ। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

यहां भी हुई थी चोरी
शहर में रविवार रात चोरों ने नवलखा रोड स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोडक़र गल्ले में रखे 40 हजार रुपए एवं छह मोबाइल चुराकर ले गए थे। शनिवार तडक़े भी अज्ञात चोरों ने शहर के जर्दा बाजार स्थित ओसवाल एजेंसी एवं फतेहपुरिया बाजार में पान भंडार पर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। शहर में लगातार हो रही चोरियों से पुलिस की गश्त प्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.