Breaking News
recent

आखिर रंग लाई मेहनत

बांदीकुई . उपखण्ड के जगसोली गांव निवासी मूलीदेवी की मेहनत रंग लाई और उसे सात वर्ष बीत जाने के बाद इन्दिरा आवास योजना के तहत द्वितीय किश्त की राशि का चेक गुरुवार को विकास अधिकारी मोहनसिंह फौजदार ने सौंपी।
पंचायत समिति सदस्य दौलतराम मीणा ने बताया कि वर्ष 2012-13 में मूली देवी के नाम इन्दिरा आवास स्वीकृत हुआ। इसी कड़ी में पहली एवं तृतीय किश्त तो मिल गई, लेकिन द्वितीय किश्त की 18 हजार रुपए की राशि नहीं मिल पाई।
इसके चलते मूली देवी 7 वर्ष से पंचायत समिति एवं जिला परिषद कार्यालय के चक्कर काटती रही, लेकिन उसे झूठे आश्वासन देकर टरका दिया जाता। इसके बाद मूली देवी ने आपबीती पंचायत समिति सदस्य मीणा को बताई। इसको लेकर कई बार पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक में हंगामा भी हुआ और गत दो दिन तक पंचायत समिति परिसर में अनशन कर भी विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने जांच पड़ताल कर उसे 18 हजार रुपए की राशि का चैक मुहैया कराकर मामला शांत किया। (नि.स.)


दौसा . राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित 29 सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
जिला शाखा के बैनर तले राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित कई मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष कजोड़ मल मीना के नेतृत्व में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर लल्लूराम गौत्तम, रजोश कुमार, मोहम्मद अकरम, नवलकिशोर शर्मा, कमलेश मीना आदि थे।


स्काउट साहसिक गतिविधियों के परिणाम घोषित
लालसोट . स्काउट गाइड संघ के तत्वावधान में गुरुवार को लाल क्लब स्टेडियम में पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद जैन, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, अंजना त्यागी, ब्रजमोहन द्विवेदी रहे।
संघ के सचिव श्रीकान्त शर्मा ने बताया कि इस दौरान हुई साहसिक गतिविधियों के परिणाम इस प्रकार रहे। टायर टनल में राउमावि शिवसिंहपुरा प्रथम, इन्दावा द्वितीय, वाच टावर में रामगढ पचवारा प्रथम, डिडवाना द्वितीय, टायर जम्प में कल्लावास प्रथम, राजौली द्वितीय, मंकी ब्रिज में सोनड प्रथम, एवीपी एकडमी द्वितीय, बास संतुलन में रामगढ़ पचवारा प्रथम, अनूपपुरा द्वितीय, कैम्प क्राप्ट में सोनड प्रथम, अम्बेडकर आवासीय वि. बगड़ी द्वितीय, सांस्कृतिक स्काउट गाइड में सोनड व राबा स्कूल लालसोट प्रथम, गांगल्यावास व राबा स्कूल मण्डावरी द्वितीय रही।(नि.सं.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.