Breaking News
recent

पावटा में चिकित्सा व्यवस्था ठप

महुवा ग्रामीण/ खेड़ला. महुवा उपखण्ड के पावटा कस्बे में कहने को तो आठ हजार की आबादी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुला हुआ है , इसके लिए सरकार ने कागजों में चिकित्सक, एएनएम सहित अन्य स्टाफ भी लगा रखा है, लेकिन वास्तविक स्थिति में की चिकित्सा व्यवस्थाएं ठप है।
ग्रामीणों को इलाज करवाने के लिए दूसरे अस्पतालों में भटकना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में पदस्थापित चिकित्सक ही बीमार है, ऐसे में वह छह महीने से नहीं आ रहे हैं। इसलिए वे पिछले छह माह से नहीं आ रहे हैं। विभाग ने उनके स्थान पर किसी दूसरे चिकित्सक को भी नहीं लगाया है। वहीं कम्पाउण्डर ग्रेड प्रथम का पद भी छह माह से खाली है। एएनएम का पद भी पांच वर्ष से रिक्त है। जबकि यहां दो पद स्वीकृत है। इधर रामगढ़, ऊकरूंद, बाड़ाबुजुर्ग में एक पद एएनएम का स्वीकृत है, लेकिन वहां पर दो-दो एएनएम कार्यरत है। वहीं पावटा की एएनएम पाटोली में डेपूटेशन पर लगी हुई है, जिसका हर माह का वेतन पावटा से उठाया जा रहा है।
इसे लेकर ग्रामीणों ने चिकित्सा मंत्री, ब्लॉक सीएमएचओ व सीएमएचओ को पत्र भेजकर पावटा में चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की मांग की है। खाली पड़े पदों पर जल्द चिकित्साकर्मी लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाज के अभाव में मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।

एक दिन का वेतन देने की घोषणा
दौसा. राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरूप चतुर्वेदी के नेतृत्व में गुरुवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंप कर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारजनों को सहायता के लिए 1 दिन का वेतन कटौती की राशि राजस्थान के शहीद परिवारों को भिजवाने एवं कटौती राशि में आयकर छूट दिलाने की मांग की है। संघ अध्यक्ष फैलीराम मीना ने बताया कि जिले के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के माह फरवरी 2019 के वेतन में से एक दिन के वेतन की कटौती करने के लिए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए निर्णय का स्वागत किया। कटौती राशि को मुख्यमंत्री सहायता कोष में नहीं भेज कर राजस्थान से शहीदहुए पांचों सैनिकों के परिवारों के बैंक खातों भिजवाने के लिए ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दामोदर शर्मा, लवाण उपशाखा के सभाध्यक्ष रमशीलाल मीना एवं जिला सभाध्यक्ष अनन्तकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।


विधिक सेवा शिविर को सफल बनाने पर चर्चा
लालसोट. तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में तीन मार्च को न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले विधिक सेवा शिविर के सफल संचालन को लेकर गुरुवार को विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दौसा की सचिव रेखा वधवा ने शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर पीठ के निरीक्षण न्यायाधीश गोवर्धन बाढदार होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर को पूरी तरह सफल बनाएं। जिससे पात्र लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।(नि.सं.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.