Breaking News
recent

ये देखो, आईटीआई डिग्री धारक आए सड़कों पर, रेल मंत्री के खिलाफ क्या बोले

राजलदेसर. रेलवे गु्रप डी की भर्ती में १०वीं कक्षा उतीर्ण विद्यार्थियों को लिए जाने के विरोध में गुरुवार को आईटीआई डिग्री धारक विद्यार्थियों ने नरेन्द्र रैगर के नेतृत्व में उपतहसील कार्यालय के सामने टायर जलाकर प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए। रेल मंत्री पीयूष गोयल के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार काशीराम शर्मा को सौंपा । उन्होंने ज्ञापन में लिखा है कि रेलवे विभाग की ओर से 2018 में ग्रुप डी की 6 2 हजार पदों पर भर्ती हुई थी उस समय विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट शब्दों में कहा गया था कि भविष्य में कभी भी ग्रुप डी की भर्ती होगी तो उसमें केवल आईटीआई धारक विद्यार्थियों को ही लिया जाएगा। लेकिन अब वर्तमान में रेलवे विभाग लेवल एक ग्रुप डी की भर्ती में आईटीआई डिग्री अनिवार्यता नहीं करके 10 वीं पास कर रहा है। जिसके कारण लाखों आईटीआई धारक विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जो विद्यार्थी लाखो रुपये लगा कर आईटीआई करता उसकी डिग्री का फिर कोई महत्व नहीं रहेगा। रेलवे विभाग ने हाल ही में जेई की भर्ती निकली थी उसके अंदर इंजीनियरिंग डिग्री अनिवार्य किया गया था तो फिर उसमें भी इंजीनियरिंग की डिग्री की मान्यता हटा कर ग्रेजुएशन कर देना चाहिए था। ज्ञापन में लिखा है कि रेल मंत्री ने जो ट्विट कर कहा है की ग्रुप डी की भर्ती में 10 वीं पास विद्यार्थियों को लिया जाएगा। जिससे आईटीआई वाले विद्यार्थियों में काफी रोष व्याप्त है । इस मौके पर आलम लखारा ,बिटू सेवलिया, राकेश मेधवाल, अनिल रैगर, मोतीराम मेघवाल, लूणा राम,सोनू ,दीपक , सुरेंद्र आदि मौजूद थे ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.