Breaking News
recent

अपने दस दिन के मासूम को लेकर चार सौ किलोमीटर दूर क्यों चली आई शिक्षिका

चित्तौडग़ढ़. राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती-2018 के अंतर्गत गैर अनुसूचित क्षेत्र एवं अनुसूचित क्षेत्र में अध्यापक लेवल द्वितीय में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के बाद सोमवार को अभ्यर्थी पंसदीदा स्कूल चुनने पहुंचे। शहीद मेजर नटवरसिंह स्कूल में आयोजित काउंसलिंग में अंग्रेजी के २०३ अभ्यर्थीयों को बुलाया गया, जिसमें २०१ अभ्यर्थी उपस्थित रहे। अभ्यर्थी सड़क के पास वाले स्कूलों पाने के लिए स्थानीय शिक्षकों से स्कूलों की जानकारी लेते रहे।मंगलवार को सामाजिक विज्ञान, हिंदी संस्कृत की काउंसलिंग होगी। काउंसलिग में एक महिला अभ्यर्थी अपने १० दिन के मासूम के साथ सीकर जिले से पहुंची। अभ्यर्थियों ने कहा कि काउंसलिंग के दौरान अंदर स्कूलों की सूची देखने के लिए समय नहीं दिया जा रहा है। जिससे जल्दबाजी में गलत स्कूल का चयन हो गया। इधर, अन्य अभ्यर्थियों ने कहा हम चार दिन से यहां रूके हुए है विभाग में हमें जानकारी नहीं दे रहे है कि कब किस विषय की काउंसलिंग होगी। इससे महिला अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
नियुक्ति आदेश जारी नहीं करने के निर्देश
प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायत राज बीकानेर के निदेशक ने आदेश जारी किया कि पांच मार्च को जारी कलेंडर के अनुसार ११ मार्च को काउंसलिंग कर विद्यालय आवंटित किए जाने के निर्देश दिए थे। राज्य में आदर्श आचार संहिता लगने के कारण आचार संहिता की अवधि में काउंसलिंग कराने के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मौखिक वार्ता के अनुसार काउंसलिंग आयोजित कर अभ्यर्थियां को स्कूल आवंटित किए जाए तथा निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना नियुक्ति आदेश जारी नहीं
किए जाए।
डीईओ ने ग्रहण किया कार्यभार
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राकेेशकुमार शर्मा के स्थानांतरण होने के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। सोमवार को डीईओ राधेश्याम मीणा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राधेश्याम को पहले भूपालसागर सीबीईओ के पद पर स्थानातंरण हुआ था।

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.