Breaking News
recent

समसपुर में महिलाओं का सम्मान

झुंझुनूं. गांव समसपुर में रविवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम संयोजक हरीश चाहर ने बताया कि कार्यक्रम में सास-ससुर व वृद्ध जनों की सेवा करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि बाय सरपंच तारा पूनिया थी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे भगवान है। अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर शीला फौगाट ने की। उन्होंने लडक़ी व लडक़ो में भेद नहीं कर दोनों को समान अवसर दें। लड़कियों को अच्छी तामील दिलाए। विशिष्ठ अतिथि सीए डॉ. रोहित चौधरी, आर्य समाज के प्रधान डीवी शास्त्री, आर्य समाज के मंत्री सुधाकर शर्मा थे। कार्यक्रम में सात महिलाओं को आर्य समाज की ओर से प्रतीक चिन्ह, शॉल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 


नायक समाज की 200 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
झुंझुनूं. अखिल राजस्थान नायक भील महासभा की ओर से रविवार को अंबेडकर भवन में प्रतिभावान सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जीवणराम भील थे। अध्यक्ष पूर्व जिला खेल अधिकारी मनीराम नायक ने की। उन्होंने समाज को संगठित करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि महासभा के प्रदेश महासचिव किशनलाल नायक ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। केवल उन्हें तराशने की जरूरत है। कार्यक्रम में डॉ. शनि नायक, डॉ. प्रियंका नायक, डॉ. तेज सिंह, गोविंदराम आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। संचालन बजरंगलाल नायक ने किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.