कोटा . यातायात सलाहकार समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाए तो अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। सांगोद विधायक भरत सिंह ने कहा, शहर के दिशा बोर्डों और गेंट्रियों पर अवैध रूप से होर्डिंग्स और बैनर क्यों लगाए जा रहे हैं। जिम्मेदार विभाग कार्रवाई क्यों नहीं करता और अधिकारी इसे देखते क्यों नहीं?
Read More : चिकित्सा विभाग में बड़ा फेरबदल...डिप्टी सीएमएचओ सहित एक दर्जन चिकित्सा अधिकारी बदले
यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जाए और यातायात नियमों की पालना सख्ती से कराई जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। शहर को बदरंग करने वालों के खिलाफ भी बिना भेदभाव प्रभावी कार्यवाही की जाए। सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, बिना अनुमति मुख्य मार्गों पर टेंट लगाकर कार्यक्रम आयोजित करने, वेंडिंग जोन के बाहर अवैध अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
Read More : RAC के जवानो नें संक्रमण से लड़ने के लिए उठाये 'हथियार' एमबीएस अस्पताल बना 'रणभूमि'...
भरत सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 की जर्जर हालत का मुद्दा उठाते हुए कहा, इस रोड से गुजरने वाले वाहनों से टोल वसूली तत्काल बंद की जानी चािहए। पीपल्दा विधायक रामनारायण मीना ने कहा, हैंगिंग ब्रिज पर टोल प्लाजा गलत स्थान पर है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसके सही जगह पर लगाया जाए।
Read More : मां को लगा मेरा आकाश मेला देखकर लौट आएगा लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था...
अधिकारी इसे गंभीरता से लें। उन्होंने कहा, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने के साथ आवारा मवेशियों को पकडऩे की कार्रवाई भी करनी पड़ेगी। जिला प्रमुख सुरेन्द्र गुर्जर ने कहा कि ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। नयापुरा चौराहे पर निजी बसों के खड़े होने से आवागमन बाधित होता है, इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ये आए सुझावएरोड्राम व सीएडी सर्किल पर ट्रैफि क लाइट चालू कर स्लीप लेन को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए।विज्ञान नगर, छावनी के फ्लाईओवर के नीचे सुव्यवस्थित पार्किंग शुरू की जाए।बार-बार यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन सीज किए जाएं।
गुमानपुरा स्कूल के मैदान में अस्थाई पार्किंग शुरू करने के लिए नोटिफि केशन जारी किया जाए।गोबरिया बावड़ी सर्कल को दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए सर्कल की परिधि को छोटा करने का प्लान बनाया जाए।नोन वेंडिंग जोन में खड़े रहने वाले फु टकर, ठेले, थडिय़ों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया जाए।
झालावाड़ रोड पर कोचिंग विद्यार्थियों के लिए फु ट ओवरब्रिज बनाए।अवैध पार्किंग वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस के लिए दो हाईड्रोलिक क्रेन एवं मोटरसाइकिलों को जब्त करने के लिए दो बड़े वाहन भी लगाए जाएंगे।





No comments:
Post a Comment