Breaking News
recent

दिल्ली: सोनिया और शीला दीक्षित के बीच मुलाकात, आप से गठबंधन को लेकर चर्चा!

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर विराम लगता नजर आ रहा है। इस मसले को लेकर शनिवार रात को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और सोनिया गांधी के बीच मुलाकात हुई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग 40 मिनट तक चली इस मुलाकात में सोनिया गांधी ने आप के साथ गठबंधन ना हो पाने के कारणों के बारे में पूछा।

मारे गए आतंकियों को लेकर राज ठाकरे का सवाल, क्या एयर स्ट्राइक में अमित शाह थे सह—पायलट?

 

 

news

खुलासा: पाकिस्तान में कमांडर अभिनंदन का टॉर्चर? पूछताछ के दौरान गला दबाया और पिटाई की

आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं

इस पर शीला दीक्षित ने सप्रंग अध्यक्ष से दो टूक कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं हो रहा है। शीला दीक्षित ने यह भी कहा कि पार्टी ने यह फैसला राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात के बाद लिया था, जो अभी भी बरकरार है। वहीं, दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की दोनों नेताओं के बीच आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रस्तावित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन होना है।

 

news

राजौरी में पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, श्रीगंगानगर में सेना ने मार गिराया ड्रोन

सोनिया गांधी को निमंत्रण देने गई थीं शीला दीक्षित

शीला दीक्षित सम्मेलन के लिए सोनिया गांधी को निमंत्रण देने गई थीं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राजेश लिलौठिया ने कहा कि सोनिया गांधी की ओर से पहले स्पष्ट किया जा चुका है कि पार्टी से संबंधित मसलों पर पार्टी अध्यक्ष सारे फैसला लेंगे। इसलिए गठबंधन जैसे मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा आदेश का ही अनुपालन किया जाना है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.