Breaking News
recent

शिविर लगाकर किया रक्तदान, नागरिकों ने दिखाया उत्साह

-महावीर इंटरनेशनल क्लब का आयोजन

अनूपगढ़.

महावीर इंटरनेशनल के तत्वाधाान में कस्बे के व्यापार मंडल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रीगंगानगर के स्वास्तिक ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य गया। रक्त संग्रहण के दौरान संगठन कार्यकर्ताओं और नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर रमेश सिंगल, लीलाधर अग्रवाल, बूटा सिंह चावला, जलधंर सिंह तूर,बलविदं्र उर्फ बब्बू बहोलिया, चंद्रपाल राबिया सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे। शिविर के नागरिकों ने इस तरह के आयोजनों को सहरानीय बताया।

महावीर इंटरनेशलन क्लब के मुकेश बाघला,मनोज फु टेला, विजय सांखला,वनीष बलाना तथा पवन फुटेला ने सेवाएं दी गई। क्लब के मुकेश बाघला ने बताया कि इस शिविर में शुरुआत से ही बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए पहुंचे।
सुबह शिविर की शुरुआत से ही व्यापार मंडल परिसर में लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों ने शिविर की व्यवस्थाएं संभाली।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.