Breaking News
recent

बीसीसीआइ ने चल रही सीरीज में बहुरुपिया से बचकर रहने की दी सलाह

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने एक फ्रॉड के खिलाफ अपनी वेबसाइट पर चेतावनी जारी कर बताया है कि वह बीसीसीआइ का प्रतिनिधि बनकर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जारी सीरीज में स्टेडियम में विज्ञापन की जगह का प्रस्ताव रख रहा है। बीसीसीआइ ने इसकी जानकारी मंगलवार को दी।

कहा- रहें सावधान
अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी करने के साथ-साथ बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा कि एक व्यक्ति खुद को बोर्ड का प्रतिनिधि बता रहा है। लेकिन इसका बोर्ड से कोई लेना-देना नहीं है। वह कोई बहरुपिया है, जो भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज में स्टेडियम में विज्ञापन की जगह का प्रस्ताव रख रहा है। ऐसे किसी व्यक्ति से सावधान रहें।

पुलिस में दर्ज कराएं शिकायत
बोर्ड ने अपने बयान में यह भी कहा है कि वह लोगों को और विज्ञापनदाताओं को जानकारी देना चाहता है कि इस व्यक्ति से बोर्ड का कोई लेना नहीं है। वह न तो बोर्ड का कर्मचारी है और न ही उसका किसी तरह का संबंध बोर्ड से है। इस तरह की गतिविधियों में फंसने से बचें। लोगों को सलाह दी जाती है कि अगर ऐसा कोई मामला आपके सामने आए तो आप पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.