Breaking News
recent

स्टेशन जहां अब नहीं सुनाई देती इंजन की छुक-छुक

श्रीबिजयनगर.

इलाके में एक ऐसा भी रेलवे स्टेशन है जहां कभी यात्रियों की चहल पहल रहती थी, चाय के स्टाल पर चाय बेचने वाले नजर आते थे। टिकट खिडक़ी पर लगती थी लंबी कतारें लेकिन अब यहां पसरा है बस सन्नाटा। जी हां, यह है श्रीबिजयनगर कस्बे का केशवनगर 40 जीबी रेलवे स्टेशन । करीब उन्नीस वर्ष पहले वर्ष 2001 तक यहां रेल का ठहराव था। यात्री यहां से रेल में यात्रा कर पाते थे लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। इसके साथ ही खत्म हो गई स्टेशन की चहल पहल। अब ग्रामीण इस स्टेशन को फिर से शुरू करवाने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। आलम यह है कि ग्रामीण को रेल सेवा के लिए करीब आठ किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
पत्र भिजवाए पर नहीं बना काम
रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह खिंडा बताते हैं कि इस स्टेशन पर रेलों का ठहराव करवाने के लिए वर्ष 2014 में संघर्ष समिति ने प्रयास कर उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय तक फाइल भिजवाई गई जहां से इसे स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड दिल्ली भिजवा दिया गया। पांच वर्ष बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
नहीं हो रहा रेल सेवा से जुड़ाव
उपाध्यक्ष बलदेव सिंह जोसन ने बताया कि केशव नगर महत्वपूर्ण स्थान है । यहां पर एक गुरुद्वारा है , जहां प्रत्येक छह माह बाद बड़ा मेला भरता है । प्रत्येक माह अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इसके अलावा इसके नजदीक 42 गांवों में 27000 से अधिक लोग निवास करते हैं।

भ_ा मंडी होने के कारण यहां उत्तरप्रदेश तथा बिहार जैसे दूर दराज क्षेत्रों के लोग मजदूरी करने के लिए आते हैं। इसके अतिरिक्त मल्ला टिब्बा डेरा भी पास में है । यहां उत्तर प्रदेश, दिल्ली,पंजाब, हरियाणा व गुजरात आदि क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष दर्शन के लिए आते हैं ।
वर्ष 2001 से बंद है रेलों का ठहराव
सूरतगढ़- अनूपगढ़ सेक्शन पर श्रीबिजयनगर व रामसिंहपुर के बीच 40जीबी केशवनगर रेलवे स्टेशन पर वर्ष 2001 से रेलगाडिय़ों का ठहराव बंद है। संघर्ष समिति के बलदेव सिंह खिंडा, बलदेव सिंह जोसन ,सुलखन सिंह जोशन ,जगदीश सिंह हांडा, चरण सिंह चंदी, रमनदीप सिंह, हरदीप सिंह, गुरमुख सिंह ढोट ,अजीत सिंह दिल्ली में भी अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा आए हैं लेकिन वहां केवल आश्वासन ही मिला।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.