राजसमंद. श्री बालकृष्ण स्टेडियम कांकरोली में चल रहे राजस्थान पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर में इस बार आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कश्मीरी वस्त्रों का खासा के्रज है। मेले में आने वाले हर शख्स एक बार आर्टिफिशियल ज्वैलरी देखकर ठहर सा जाता है और बिना देखे कोई आगे नहीं बढ़ता। पहली बार मनोरंजन मार्केट में डोलर-चकरी व ड्रेगन ट्रेन में बच्चों के साथ इस बार बड़े भी खूब झूलने का आनंद ले रहे हैं।
मेले में दोपहर बारह बजे मेले के द्वार खुलने के साथ लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। मेले में कश्मीरी शॉल, हैंडलूम के वस्त्र, खादी के जैकेट, जींस व टॉप की लोगों ने खूब खरीदारी की। इसी तरह बच्चों के खिलौनो से लेकर किचन, घर साज सज्जा, कारपेट, सोफा कवर, हाथ ेसे बने थाल कवर, टीवी कवर की खरीद के लिए भी लोगों की कतार लगी रही। ज्वैलरी स्टाल पर गोल्डन आर्टिफिशिल ज्वैलरी, मोती के सेट, अंगूठी, हार, कमरबंद, शादी की स्पेशल ज्वैलरी खास आकर्षित कर रही है। इसके अलावा रेडिमेट कपड़ों के प्रति भी लोगों में खासा उत्साह है, जहां शर्ट, टीशर्ट, जींस की भी खासी डिमांड है।
आचार-मुरब्बा की भी खूब बिक्री
मेले में मिर्ची, नींबू अचार, केरी का अचार, मिक्स आचार, लाल मिर्ची, करेले का अचार, लहसून का अचार, भरमा का अचार, सांगरी का अचार की भी खूब बिक्री हुई है। इस स्टाल पर टमाटर सोस व टमाटर केचर भी उपलब्ध है।





No comments:
Post a Comment