Breaking News
recent

मशीन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

बीकानेर. नापासर थाना क्षेत्र के नौरंगदेसर में एक फैक्ट्री में काम करते समय एक श्रमिक मशीन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसके साथी उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीबीएम चौकी के अनुसार बिहार निवासी अनुज कुमार (१९) पुत्र रामबाबू शर्मा नौरंगदेसर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार को वह दिन में फैक्ट्री में मशीन पर क्ले पिसाई कर रहा था। इसी दौरान वह मशीन की चपेट में आ गया, जिससे गंभीर घायल हो गया। उसके साथी उसे निजी वाहन से पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

थाने को हादसे के बारे में सूचना तक नहीं
नौरंगदेसर नापासर थाने के अधीन है। श्रमिक की मौत संबंधी मेडिकल लीगल केस (एमएलसी) की सूचना नापासर थाने को दे दी गई, लेकिन बुधवार रात साढ़े दस बजे तक थाना स्टाफ व थानाधिकारी ऐसी किसी भी घटना से इनकार करते रहे। इस संबंध में थानाधिकारी सुमन पडि़हार से दूरभाष पर बात की गई तो उनका कहना था कि रात्रिगश्त में ड्यूटी लगी है, हादसे की कोई सूचना नहीं है। जबकि पीबीएम पुलिस चौकी कर्मचारियों का कहना है कि एमएलसी कॉल आते ही नापासर थाने को सूचना दे दी गई।

 

 

उच्चाधिकारियों को भी नहीं देते सूचना

पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी है। साथ ही थाना क्षेत्र में होने वाली किसी भी घटना, दुर्घटना, वारदात, बड़े मामलों की सूचना उच्चाधिकारियों को तुरंत देने की मंगलवार को ही क्राइम मीटिंग में हिदायत दी थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.