Breaking News
recent

हाथ-पैर कटा शव देखा तो डरकर भागा युवक, पुलिस भी नहीं कर पाई मृतक की शिनाख्त

सीकर.

जिले के दादिया थाना क्षेत्र में रविवार को रेल से कटने के बाद युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतक के शरीर से हाथ व पैर दोनों कटकर अलग हो गए। बुरी तरह क्षतिग्रस्त शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। दादिया थानाधिकारी बृजेंद्र ङ्क्षसह राठौड़ ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग से एक किलो मीटर दूर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक ने सफेद स्लेटी रंग का शर्ट व काली पेंट पहन रखी थी। शव को मोर्चरी में रखवा कर इसके परिजनों की तलाश की जा रही है। इससे पहले जब एक युवक इधर से दूध लेने के लिए घर से निकला था। हाथ-पैर कटा शव देखकर वह बुरी तरह डर गया और दौड़ कर घर पहुंचा और ग्रामीणों को शव पड़ा रहने की जानकारी दी। इसके बाद सरपंच सुरेंद्र ने सूचना पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा किस समय और कैसे हुआ ये भी पता नहीं चल पाया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.