एक पखवाड़े से व्यर्थ बह रहा पेयजल
-मामा भानेज चौराहे के निकट पाइप लाइन लीकेज
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. शहर में गर्मी की शुरुआत में ही कई क्षेत्रों में अब पेयजल किल्लत से लोग रुबरु होगें वही मामा भानेज चौराहे के निकट मूर्ति चौराहे रोड़ पर सीसी रोड़ के नीचे करीब एक पखवाड़े से पेयजल पाइप लाइन लीकेज होने से पेयजल व्यर्थ बह रहा है। यहां सीसी रोड़ बन चुका है इसके नीचे से पेयजल पाइप लाइन निकल रही है। सीसी रोड़ के चोके के बीच में स्थित दरार में से पेयजल बाहर निकल कर बड़ी मात्रा में व्यर्थ बहता है। इस क्षेत्र में सुबह के समय जलापूर्ति की जाती है उस समय तो पूरी सड़क पर तेजी से पानी बहता नजर आता है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यह लीकेज करीब एक पखवाड़े से हुआ है। सीमेंट रोड़ पर पानी फैलने से वाहन सवार व राहगीर भी फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है।
-ठीक करवा दिया जाएगा
जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता आर.एस.पंकज का कहना है कि मामा भानेज के निकट मुख्य सड़क के बीच में हुए पेयजल पाइप लाइन के लीकेज को दिखवाय जाएगा व शीघ्र ही उसे ठीक करवाया जाएगा।





No comments:
Post a Comment