Breaking News
recent

दुकान में चोरी का खुलासा, एक व्यक्ति गिरफ्तार

 

गंगापुर (भीलवाड़ा)।

 

पुलिस ने दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी गया सामान बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया। सहायक उपनिरीक्षक रघुवीरसिंह ने बताया कि 30 नवम्बर 2018 की रात का सहाड़ा चौराहा रोड स्थित स्वास्तिक प्लाई एजेन्सी का ताला तोड़कर कोई सामान चुरा ले गया। पुलिस ने जांच के बाद क्षेत्र के कांगणी पंचायत के गाडरी खेड़ा निवासी हीरालाल सुथार को गिरफ्तार किया। उससे दो लेपटॉप, दो चार्जर, एक वीडीआर कैमरा व चार चैक बरामद किए।

 

हादसे में घायल वृद्ध ने दम तोड़ा

 

माण्डल. सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। हैड कांस्टेबल दारासिंह ने बताया कि ७ मार्च को महुआ खुर्द (बनेड़ा) के रामचन्द्र शर्मा गांव के एक व्यक्ति की बाइक पर पीछे बैठकर भीलवाड़ा की तरफ जा रहा था। आरजिया चौराहे के निकट पेट्रोल पम्प पर तेल भराने घूमे कि पीछे से आ रहे कार चालक ने चपेट में ले लिया। दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जयपुर रैफर कर दिया। उपचार के दौरान रामचन्द्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे चन्द्रप्रकाश शर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.