Breaking News
recent

बेलगाम रफ्तार ने तबाह किया परिवार, लड़ रहा जिंदगी और मौत के बीच जंग, एक ने तोड़ा दम...

क्षेत्र के मोरपा गांव के पास ओवरटेक के चक्कर में आमने सामने से आ रही दो कारों में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे मे एक ही परिवार के 2 महिला समेत तीन जने घायल हो गए। घायलो को सुल्तानपुर चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर 2 जनो को कोटा रैफर कर दिया जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।

पढ़िए बर्खास्त आईपीएस पंकज चौधरी से जुड़ा वो चर्चित
किस्सा , जयपुर से दिल्ली तक मच गया था तहलका..

जानकारी अनुसार बुडादीत क्षेत्र के किशनगंज निवासी जगदीश पुत्र प्रभु लाल मालव (42) कार लेकर पत्नी मनभर बाई तथा एक अन्य परिजन मंगली बाई पत्नी शिव प्रसाद के साथ शुक्रवार को किशनगंज से सिमलिया के पास चूड़ी पहनाने की रस्म अदा करने जा रहे थे कि मोरपा गांव के पास सुल्तानपुर की ओर से आ रहे बारां जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र के पटपड़ा गांव निवासी रामकल्याण पुत्र बद्रीलाल मीणा की कार से उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार जगदीश,मंगली बाई व मनभर तीनो घायल हो गए। जिन्हे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत 104 एंबुलेंस की सहायता से सुल्तानपुर चिकित्सालय पहुंचाया। वहां कार्य चिकित्सक डॉ विनय भार्गव और डॉ प्रतीक परिहार द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीरावस्था देखते हुए जगदीश व मंगली बाई को तुरंत कोटा रैफर कर दिया वंही मनभर बाई को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। इसके बाद कोटा मे उपचार के दौरान जगदीश ने दम तोड़ दिया। हादसे मे दूसरी कार सवार रामकल्याण के भी मामूली चोटे आई लेकिन वह चिकित्सालय नही आया।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.