Breaking News
recent

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजनों की रही धूम


प्रतापगढ़. अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को जिले में आयोजनों की धूम रही। कहीं सभाएं हुई तो कहीं महिलाओं का सम्मान समारोह हुआ। जिला स्तरीय समारोह हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन में हुआ। यहां जिला कलक्टर श्यामसिंह राजपुरोहित ने कार्यक्रम संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया।

समारोह में न्यायाधीश लक्ष्मीकांत वैष्णव ने महिलाओं के अधिकार एवं महत्व पर रेखांकित किया। महिला एवं बाल विभाग की उपनिदेशक मंजू परमार ने महिलाओं के अधिकारों एवं कर्तव्यों का संरक्षण करने को कहा। पीसीपीएन डीटी समन्वयक संदीप शर्मा ने पीसीपीएनडीटी एक्ट की जानकारी दी, सचिन शर्मा ने तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। टेक्नीकल स्पेशलिस्ट वल्र्ड वीजन रमीला गोईल ने नारी शसक्तीकरण एवं सुपोषण पर चर्चा की।

समारोह में पुरस्कार वितरण एलएस, प्रचेता, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम देने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कुर्सी रैस, चम्मच, मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीके जैन सहित एलएस, प्रचेता, महिला समूह की महिलाएं आदि उपस्थित रही। मंच का संचालन नीलम कटलाना ने किया।

---

महिलाओं को बांटे बकरा-बकरी

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीण विकास ट्रस्ट की ओर से कृषि विज्ञान केन्द्र में महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पशुपालक जमनाबाई को तीन बकरी एवं उन्नत नसल का एक बकरा सौंपा। गीता को सोलर होम लाइट एवं इन्द्रा मीणा को बायोमास चूल्हा प्रदान किया। समारोह में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर 16 गांवों की 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर ग्रामीण विकास ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक डॉ. राजेश शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कनोजिया, उषा शर्मा, डॉ राजेश के शर्मा, जग्गनाथ सोलंकी, प्रोफेसर रेखा राणावत, ईआर परम एच यादव, अनील खेर, डॉ संजय गील, दुर्गेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल पण्ड्या ने किया।
---
एसबीबाई शाखा ने महिला ग्राहकों को बांटे कैक व चॉकलेट
भारतीय स्टेट बैंक की एमजी रोड शाखा में महिला दिवस पर महिला ग्राहकों का स्वागत किया गया। सभी स्टाफ की महिलाओं एवं ग्राहकों को कैक एवं चॉकलेट देकर स्वागत किया गया।
शाखा प्रबंधक अरविन्द श्रीवास्तव एवं उदयपुर अंचल के मुख्य प्रबंधक वीके जैन ने सभी महिला सहकर्मी को गुलदस्ता भेंट किया गया। इस अवसर पर शाखा के उपप्रबंधक सीताराम मीणा, सहायक प्रबंधक विजेन्द्र सिंह, सहायक सिद्धार्थ शर्मा एवं समस्त स्टॉफगण उपिस्थत थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.