भीलवाड़ा ।
आरके-आरसी व्यास क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा की ओर से सुबह 10 बजे से समाज के भवन में टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा अध्यक्ष अशोक मू्ंदड़ा ने बताया कि बीकानेर के कलाकार प्रस्तुति दी। गोकुलधाम की तरह बनाए पांडाल में जेठालाल, दया भाभी, टप्पू सेना बने पात्र आकर्षण का केन्द्र रहे।
मंत्री केएम हेडा ने बताया कि अबीर-गुलाल एवं फूलो व चंग के गीतो के साथ होली खेली जाएगी। कार्यक्रम में गुलाब व फूलो का ही प्रयोग किया गया। इस सीरियल का किरदार समाज के पुरोधाओं ने निभाया। चम्पकलाल-राधेश्याम चेचाणी, तारकमेहता-केदार जागेटिया, जेठालाल-भैरूलाल काबरा, टपू-दिलीप लाहौटी, नटू काका- कृष्णगोपाल सोडानी, बाधा-अनिल धूत, अय्यर कैलाश मून्दड़ा, डा. हंसराज हाथी मूलचन्द देवपुरा, बीरा-राजेन्द्र कचौलिया, भिड़े अनिल बांगड़, सोढी अशोक मून्दड़ा ने किरदार निभाए। महिलाओं ने भी जमकर चंग की थाप पर होली की मस्ती में नृत्य किया।
बेस्ट ड्रेसअप परिणाम
कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेसअप अवार्ड भी दिया गया। निर्णायक मण्डल में सत्यनारायण गगड़ व महावीर समदानी का स्वागत किया गया। बेस्ट में रामचन्द्र मून्दड़ा प्रथम, अतुल राठी द्वितीय व दिनेश छापरवाल तृतीय रहे। महावीर समदानी ने बताया कि मुख्यद्वार पर सात रंगो के गुलाल का काउण्टर लगाया गया था। पाण्डाल में फव्वारे लगाए गए थे।





No comments:
Post a Comment