Breaking News
recent

रोड पर व्यर्थ बह जाता है सैकड़ों लीटर पानी

महुवा. एक ओर जहां लोगों पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी रोड पर व्यर्थ पर बह निकलता है। विभागीय कर्मचारियों को जानकारी होते हुए भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मंडावर नदी से कस्बे में आ रही जलदाय विभाग की मुख्य पाइप लाइन मंडावर रोड बस स्टैंड के समीप कई जगह से टूटी हुई है । जिसके कारण यहां से रोज सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह निकलता है। वहीं रोड पर पानी भरने के कारण वहां पर गहरे गहरे गड्ढे बन गए हैं । जिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन जलदाय विभाग के द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

स्टूडेंट पुलिस कैडेटों ने किया ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण
दौसा. जिला मुख्यालय के रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टूडेंट पुलिस कैडेटों ने ऐतिहासिक स्थल अजबगढ़, भानगढ़ व नारायणी माता का भ्रमण किया। एसपीसी प्रभारी हरदयाल बैरवा ने बताया कि कैडेटों को अजबगढ़ व भानगढ़ स्थल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। उनको बताया गया कि हमारी ऐतिहासिक विरासत इतिहास की साक्षी है। एसपीसी के सह प्रभारी गोपाल मीना ने छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

आतंकवाद का खात्मा करने की मांग
दौसा. कालाखोह निवासी रामोतार बैरवा ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेज कर पाकिस्तान द्वारा संचालित आतंकवादी संगठनों दूरदर्शिता एवं सतर्कता से नष्ट करवाने एवं संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने की मांग की है।

 


सक्षम मध्यस्थगण के लिए मांगे आवेदन
दौसा. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेश पर सभी जिला मुख्यालयों एवं राजस्थान उच्च न्यायालय मध्यस्थता केन्द्र जोधपुर/जयपुर में मध्यस्थ के रूप में सेवाएं देने के लिए सक्षम मध्यस्थगण का एक पैनल विकल्प विवाद निस्तारण के लिए तैयार करने के लिए योग्य एवं इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हंै। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दौसा की सचिव रेखा वधवा ने बताया कि सेवानिवृत न्यायाधीश, कम से कम 15 वर्ष वकालत का अनुभव रखने वाले वकील, 15 वर्ष का व्यावसायिक अनुभव रखने वाले प्रोफेशल या विशेषज्ञ निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दौसा कार्यालय में 11 मार्च 2019 शाम 5 बजे तक जमा करा सकते हैं। सचिव ने बताया कि निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र प्राप्त होने के पश्चात योग्य एवं अनुभवी आवेदकों का पैनल तैयार कर उन्हे एमसीपीसी नई दिल्ली द्वारा निर्धारित 40 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। इस सम्बन्ध में विस्तृत्व जानकारी के लिए जिला सेवा प्राधिकरण दौसा एवं तालुका विधिक समितियों के नोटिस बोर्ड पर प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.