प्रतापगढ़। वारदात को अंजाम देने के लिए चोर बन्दूकों से लैस होकर गुरुवार रात्रि को एक घर में घुस गए। किसान द्वारा हिम्मत दिखाने पर चोर घर की छत की ओर दीवार फांदकर भाग निकले। मामला छोटीसादड़ी में पिथलवडी कलां के सन्तोषपुरिया गांव का है। जाग होने के बाद ग्रामीणों ने चोर गिरोह में से एक जने को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। मौके पर चोर घटना स्थल से ही देशी कट्टा व इसी गांव से चोरी हुई बंदूक छोड़ भागे चोर।
जानकारी के अनुसार, इस गांव में रात्रि को करीब 10 चोरों ने पन्ना लाल धाकड़ के घर को निशाना बनाने का प्रयास किया। इनमें से चार चोर तो घर के पास नीम के पेड़ के सहारे चढ़कर घर में नाल से बरामदे में जा पहुंचे। दरवाजे की कुंडी की आवाज आते ही बरामदे में सोया पन्ना लाल जाग उठा। एक चोर ने चार्ज पर लग रहे एंड्रॉयड फोन को उठाया और दो चोर ने पन्ना लाल पर वार किया लेकिन हमला होने के बाद भी उसने हिम्मत दिखाते हुए चोरों का सामना कर दो को दबोच लिया।
जब किसान पर बंदूक तान कर फायर किया तो जुकने के कारण पन्नालाल को गोली नहीं लगी तो चोरों ने बंदूक के कुंदे से पन्नालाल पर वार किया। बचाने आई बद्रीबाई पर भी जब चोरों ने वार किया तो मां को बचाने पन्नालाल दौड़ा। इससे दबोचे हुए चोर एक देसी कट्टा व एक बंदूक मौके पर छोड़ भागे। ग्रामीणों के जागने पर पीछा कर एक चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया
चोर मौके पर बंदूक व देशी कट्टा छोड़ भागे जब ग्रामीणों ने बंदूक देखी तो पाया कि इसी गांव से 3 सितम्बर 2018 को चोरी हुई कुलदीप टांक की थी। पीडित पन्नालाल ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि इन दिनों अफीम की फसल की चिराई का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। गांव के किसानों द्वारा अफीम फसल का संग्रहित दूध भी घरों में रखा हुआ है। हथियार बन्द चोर गिरोह अफीम का कुंडा चुराने की नीयत से ही घर मे गुस्से थे। गुस्साए ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।





No comments:
Post a Comment