Breaking News
recent

सावित्रीबाई ने जगाई महिला शिक्षा की अलख, सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई

करौली. महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान करौली द्वारा भारत की प्रथम शिक्षिका एवं महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की 122वीं पुण्यतिथि रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाई।

इस दौरान महिला सशक्तिकरण विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह माली ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन लाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है।

साबित्री बाई फुले ने अपना जीवन घर की चार दीवारी से निकाल महिलाओं को पुरुषों के समान शिक्षा दिलाकर महिला शिक्षा की अलख जगाई। साबित्री बाई फुले शिक्षिका होने के साथ कवियित्री, महिला सामाजिक व दलित आन्दोलन, पिछड़े वर्ग के आंदोलन की सूत्रधार भी रही।

महिला जागृति के विकास में उनका योगदान अहम है। इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामनिवास सैनी ने कहा कि जिले में फुले के मिशन को संस्थान द्वारा विस्तारित किया जा रहा है। गोष्ठी में देहात कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जयलाल ठेकेदार, महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल माली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सैनी, पार्षद हरीराम माली सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए।

अस्पताल के दूर होने पर जताया रोष
करौली. जन हक मंच की ओर से रविवार को यहां नगाडख़ाना दरवाजे पर हुई आमसभा में लोगों ने नवीन जिला चिकित्सालय की दूरी को लेकर नाराजगी जताई।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नया चिकित्सालय शहर से करीब 9 किलोमीटर दूर है, जिससे रोगियों को आने जाने में परेशानी होती है। वक्ताओं ने कहा कि एमसीएच यूनिट के इतनी दूर होने से महिलाओं को परेशानी होती है। सड़क टूटी होने से प्रसूताओं को वहां तक पहुंचाना भी मुश्किलभरा होता है। जन हकमंच के रोहिताश आर्किटेक्ट ने कहा कि इस मामले में उच्च न्यायालय ने भी फैसला दिया है।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव अफजाल कुरैशी, ओमप्रकाश गोयनका, राजीव शर्मा, कैलाशचन्द मिततल, इरशाद मैम्बर, महमूद खान आदि ने जच्चा-बच्चा वार्ड, जनरल वार्ड, आईसीयू, ट्रोमा यूनिट को पुराने भवन में ही यथावत रखने की मांग की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.