भाडौ़ती. कस्बे के समीप गंभीरा गांव में ब्राह्मण मोहल्ले पर लगे सिंगल फेस के ट्रांसफार्मर में आए दिन स्पार्किंग होकर जम्पर फॉल्ट हो जाता है। ग्रामीण पप्पू लाल मीणा, रवि मीणा, राजू मीणा, सुरेश व बत्तीलाल आदि ने कई बार लाइनमैन एव उच्च अधिकारी को अवगत कराने के बावजूद भी ट्रांसफार्मर में हो रही समस्या को पूरा नहीं किया गया। अब परीक्षा के समय बच्चों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। ट्रांसफार्मर में अधिक लोड होने से बार-बार ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाती है। इससे मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से बिजली बार बार गुल होती रहती है।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि ब्राह्मण मोहल्ले में लगे सिंगल फेस के ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक कनेक्शन व लोड होने के कारण बार बार स्पार्किंग होने से मोहल्ले की लाइट गुल हो जाती है। तथा इन दिनों विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं, जिस से विद्यार्थी व मोहल्लेवासी काफी परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण ही अपने स्तर पर रात के समय में ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ रहे हैं। इसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग को भी सूचित किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।





No comments:
Post a Comment