Breaking News
recent

नियम विरुद्ध हो रहा था निर्माण, न्यास ने सील की चार इमारत

बीकानेर. नगर विकास न्यास ने नियम विरुद्ध निर्माण वाली इमारतों को सील करने की कार्रवाई बुधवार को शुरू कर दी। न्यास दल ने जयनारायण व्यास कॉलोनी में चार इमारतों को सील किया, जबकि तीन इमारतों पर संभागीय आयुक्त न्यायालय की ओर से स्टे मिलने के कारण कार्रवाई नहीं की गई। न्यास ने सात इमारतों पर कार्रवाई करने की तैयारी की थी।जिला कलक्टर एवं न्यास अध्यक्ष कुमार पाल गौतम के आदेशानुसार गठित न्यास दल के जेएनवी कॉलोनी क्षेत्र में सील की कार्रवाई शुरू करते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। एक स्थान पर कुछ लोगों ने विरोध भी किया। दल ने नियम विरुद्ध निर्माण पर इमारतों में प्लाई लगाकर सील की कार्रवाई की।

 

 

सैट बैक कवर, नियम विरुद्ध निर्माण
न्यास तहसीलदार अशोक अग्रवाल के अनुसार नियम विरुद्ध निर्माण होने और सैट बैक कवर करने के कारण चार इमारतों को सील किया गया। कारर्वाई के दौरान मौका मजिस्ट्रेट व एसीएम बिन्दु खत्री, न्यास अधिकारी भंवरू खां, ओमप्रकाश गोदारा, अशोक चौहान, बजरंग सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

 

नोटिस भेजेंगे
नगर विकास न्यास क्षेत्र में नियम विरुद्ध बन रही इमारतों पर कार्रवाई की जाएगी। न्यास एेसी इमारतों को सूचीबद्ध कर रहा है। संबंधित को नोटिस भेजे जाएंगे।

सुनीता चौधरी, सचिव, नगर विकास न्यास बीकानेर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.