Breaking News
recent

आतिशबाजी कर किस बात के लिए लोगों ने मनाई खुशियां, दी सेना को बधाई



चित्तौडग़ढ़. पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बदले के रूप में वायु सेना के पाकिस्तान में घुसकर आंतकियों के शिविर पर हमला करने पर विभिन्न संगठनों ने खुशी का इजहार किया। सेना को बधाई देने के साथ जगह-जगह आतिशबाजी भी हुई। बजरंग दल के तत्वावधान में कलक्ट्री चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। बजरंग दल नगर संयोजक विजय वैष्णव ने बताया कि भारत माता की जय वंदे मातरम के उद्घोष के साथ खुशी का इजहार किया। इस ंमौके पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक भंवर लाल जणवा, विहिप अध्यक्ष मनोज सोनी, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश नाहटा, नगर अध्यक्ष भरत माहेश्वरी, बजरंग दल नगर संयोजक विजय वैष्णव, हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक वैभव व्यास व अन्य मौजूद थे।
कपासन. पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने मंगलवार रात्रि को पाँच बत्ती चौराहे पर आतिशबाजी एवं नारेबाजी करते हुए खुशी जताई। भाजपा मण्डल अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, नगरपालिका उपाध्यक्ष गजेन्द्र बाघमार, विस्तारक मनोज मेघवाल, लेखाकार अशोक शर्मा, मण्डल प्रवक्ता भागीरथ चन्देल, महिला मोर्चा की जिलामंत्री पुष्पा वैष्णव, पूर्व महामंत्री शिवलाल सेन आदि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सैनिकों ने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर देश का गौरव बढ़ाया। इस मौके पर मण्डल महामंत्री पंकज सिरोया, मण्डल उपाध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, रामचन्द्र गौड़, प्रवीण कोठारी, वन्दना दाधीच, मंत्री मुकेश बारेगामा, अजय सुराणा, सोहन खटीक, प्रेेम नंदवाना, शिवलाल माली, किसान मोर्चा के अध्यक्ष शंभु बांगड़ा, ओ.बी.सी. मोर्चा के अध्यक्ष अनिल टेलर, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ईशाक मंसूरी, कार्यालय प्रमुख रमेश राव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मंजूदेवी दुग्गड़, मोनिका जोशी, बाबूलाल, नंदवाना, पूर्व पार्षद राजकुमार अध्यक्ष, मंजूदेवी दुग्गड़, मोनिका जोशी, बाबूलाल नंदवाना, पूर्व पार्षद राजकुमारी सोमानी, दिनेश सोनी, प्रकाश टेलर, बूथ अध्यक्ष, गोपाल पूर्बिया, मुकेश सिरोया, राजकुमार माली, उज्जवल दाधीच, अनिल टेलर सहित कई कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुए खुशी जताई। इधर विस्तारक मनोज मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर की उपस्थिति में मण्डल के शक्तिकेन्द्र संयोजकों, प्रभारियों, सहसंयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों ने रंगोली बनाकर भाजपा कमल ज्योतिदीप कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बड़ीसादड़ी. आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर आतंकवादियों को को मारने पर मंगलवार को जय श्रीराम मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने पाक विरोधी नारे लगाकर नगर में जुलूस निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
गंगरार. आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर खुशी मनाई।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.