सीजन की पहली बार हुई आवक
प्रतापगढ़ कांठल में रबी की कटाई और थ्रेसरिंग के बाद फसल अब मंडी में लाने लगे है। वहीं गत चार दिन की मंडी में छुट्टियों के बाद बुधवार को बम्पर आवक हुई। इससे यहां मंडी के बाहर जाम लग गया। दोपहर तक यहां जाम की स्थिति रही। मंडी परिसर में एक-एक वाहन को खाली कराया और वाहनों को बाहर रवाना किए। इसके बाद ही यहां जाम ने निजात मिल सकी।
गौरतलब है कि कांठल में इस वर्ष रबी की फसल पकने के साथ ही कटाई शुरू हो गई है। ऐसे में किसान भी फसलों की थ्रेसरिंग के बाद मंडी में लाने लगे है।इससे मंडी प्रशासन भी व्यवस्थाओं में जुट गया है।गत चार दिनों की मंडी में छुट्टियोंं के बाद बुधवार को मंडी खुली।ऐसे में किसान भी काफी संख्या में आए।सुबह से ही किसान यहां अनजा लेकर पहुंचने लगे।10 बजे त मंडी में सभी तरफ वाहन खड़े हो गए। इसके बाद आने वाले वाहनों को बाहर ही खड़ा रहना पड़ा।इससे बस स्टैंड से मंडी तक और धरियावद नाके से मंडी तक वाहनों की कतारें लग गई। इससे जाम की स्थिति हो गई। इस पर मंडी प्रशासन की ओर से वाहनों को खाली कराने की व्यवस्था की गई। एक-एक वाहन को खाली कर पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला गया।इसके बाद ही व्यवस्था सुचारू हो सकी।
यह हुई आवक
मंडी में दोपहर तक आवक जारी रही।यहां बुधवार को करीब 8 हजार बोरी की आवक हुई।जिसमें गेहूं 1500 बोरी, चना 1300, मसूर 1200, सरसों 2500, सोयाबीन 1000, लहसुन 1500, धनिया 800 व अन्य फसलों की आवक हुई।
एक साथ पहुंचे किसान, की व्यवस्थाए
मंडी में चार दिन का अवकाश था। वहीं अब फसलों की थ्रेसरिंग भी होने लगी है। ऐसे में बुधवार को एक साथ कई किसान अपनी फसलें लेकर मंडी में सुबह से पहुंच गए। जिससे व्यवस्थााओं में समय लग गया। इससे बाहर जाम की स्थिति हो गई। सभी वाहनों को एक-एक कर खाली कराने के बाद सुधार हुआ।हमनें अतिरिक्त कर्मचारी भी लगा दिए है। जिससे आगामी दिनों में कोई परेशानी नहीं हो।
मदनलाल गुर्जर
सचिव, कृषि उपज मंडी, प्रतापगढ़





No comments:
Post a Comment