कुदरत की महर, मां छोड़ गई दुनिया तो अबोध को मिली दूसरी मां
शिशु वार्ड में अपनी बच्ची का इलजा कराने आई महिला ने पिलाया दूध, घण्टों की देखभाल
आलू से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहिन की मौत
हादसे में महिला की तीन माह की बच्ची हुई घायल
धौलपुर. इसे कुदरत की महर ही कहेंगे कि दर्दनाक हादसे में दुनिया छोड़ गई मां के बाद शिशु वार्ड में अकेली पड़ी तीन माह की अबोध को दूसरी मां मिल गई। परिजनों के बिना रोती-बिलखती अबोध को देख वहां अपनी बच्ची का इलाज कराने आई एक महिला की ममता पसीज गई और उसने उसे अपने आंचल में छिपा लिया। इतना ही नहीं उसे दूध पिलाया और घण्टों तक गोद में लेकर तो कभी घूम-घूम कर दुलारती रही। मोहन कॉलोनी निवासी महिला विमलेश का यह दृश्य देखकर वार्ड में मौजूद नर्सिंगकर्मी ही नहीं अन्य महिलाएं भी एकटक देखती रह गई। हालांकि इस दौरान अन्य महिलाएं भी उसे संभालने आई, लेकिन विमलेश थीं कि उसे अपनी छाती से ही लगाए रखी।
यूं बची बच्ची
मनियां थाना इलाके के एनएच तीन पर चौकी हिनोता के पास शनिवार दोपहर आलू से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार भाई-बहन सहित तीन माह की बच्ची को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में शादीशुदा भाई-बहन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को एम्बुलेंस चालक शिशु वार्ड में भर्ती करा कर चला गया। जानकारी के मुताबिक अमित पुत्र विष्णु निवासी खेरागढ़ जिला आगरा अपनी बहन 26 वर्षीय आरती पत्नी भगवती और 3 माह की भांजी को बाइक पर बिठा कर ससुराल तोर शंकरपुरा गांव आ रहा था। तभी एनएच तीन पर हिनौता चौकी के पास आलू से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई-बहन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 माह की बच्ची घायल हो गई। हादसे को देख ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय मनियां थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अम्बरीश सेंगर ने अमित और आरती को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर दोनों मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं जिला अस्पताल में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पहुंची मनियां थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय के शव गृह में रखवा दिया है। जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। उधर हादसे को अंजाम देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
बुआ की लडक़ी की शादी से लौट रहे थे
परिजनों ने बताया कि अमित तथा आरती खैरागढ़ में बुआ की लडक़ी की शादी में से शामिल होकर लौट रहे थे। अमित ***** आरती को उसकी ससुराल शंकरा तौर में छोडऩे में आ रहा था। इस दौरान दुर्घटना हो गई। इससे शादी के माहौल गम में तब्दील हो गया। वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।





No comments:
Post a Comment