Breaking News
recent

विधायक ने सुनी समस्याएं, दिया आश्वासन

नादौती/गुढ़ाचन्द्रजी. विधायक पीआर मीना ने गुरुवार क ो आधा दर्जन गांवों में दौराकर लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। सरसों खरीद केन्द्र खुलवाने की मांग
ब्लॉक कांग्रेस के मीडिया प्रभारी हुकम चंद मीना व जिला कांग्रेस के महामंत्री मुरारीलाल रायसना ने विधायक मीना को ज्ञापन सौंप कर नादौती उपखण्ड मुख्यालय पर समर्थन मूल्य पर सरसों खरीद केन्द्र खुलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सरसों की बम्पर पैदावार होती है, लेकिन बेचने पर उचित मूल्य नहीं मिलता है।
जिस पर विधायक मीना ने जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिया से दूरभाष पर वार्ता कर खरीद केन्द्र खोलने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कांग्रेस नेता गोविंद सोनी, पूर्व सरपंच बिजेन्द्र ङ्क्षसह मीना, अशोक तिवाडी, राजू जैन ने जर्जर सड़क की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था से अवगत कराते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र नादौती में एक चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति को छोड़ एक भी चिकित्सक स्थायी नहीं है। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र कैमरी, सोप आदि चिकित्सालयों में भी पद रिक्त है।
इस दौरान पूर्व सरपंच बिजेन्द्र मीना ने विधायक मीना सहित उनके साथ जिला कांग्रेस के मुरारीलाल रायसना, जिला परिषद सदस्य प्रदीप गुर्जर, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह राजावत का स्वागत किया।
बताई पेयजल समस्या
तालचिड़ा गांव में विधायक को पंचायत समिति सदस्य अशोक गुप्ता, पूर्व सरपंच बिजेन्द्र मीना, लखन शर्मा आदि ने पेयजल समस्या से अवगत कराया। लोगों ने उपस्वास्थ्य केन्द्र को क्रमोन्नत करने की मांग की। रामधनकापुरा, मीनापट्टी, मोहचीकापुरा, राजपुर, बाड़ा गांवों में भी पेयजल समस्या बताकर चम्बल का पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस पर विधायक ने समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। विधायक के साथ जिला कांग्रेस महासचिव मुरारीलाल मीना, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष गोविन्द सोनी, प्रधान धनुचंद सांवरिया, नादौती ब्लाक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुनीता बाडाराजपुर, अशोक तिवाड़ी, अध्यापक शिवचरण बाड़ा मौजूद थे।
एनडीसीए. नादौती के रामपुरा गांव में समस्याएं सुनते विधायक पीआर मीणा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.