कोटा विजय संकल्प सभा की तैयारी को लेकर मंगलवार को तालेड़ा स्थित धनवा रिसोर्ट में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांसद ओम बिरला ने 26 मार्च को होने वाली विजय संकल्प सभा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र के संयोजक हीरालाल नागर, बूंदी विधायक अशोक डोगरा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी छगन माहौर ने संबोधित किया। बैठक में बूथ संयोजक, सहसंयोजक तथा पंचायत प्रभारी नियुक्त करने के बारे में चर्चा की गई।
सांसद बिरला ने संबोधित करते हुए कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं को 100 फीसदी मतदान सुनिश्चित करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए एक एक कार्यकर्ता को एकजुट होना होगा। कमजोर बूथ को छांटने के साथ ही भाजपा के बूथ की पहचान करके वहां भी अधिकतम ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बूथ जीतकर ही देश जीतना संभव हो सकेगा। भारतीय जनता पार्टी संघर्षों से बनी हुई पार्टी है। जनसंघ के जमाने से लेकर संघर्ष करते.करते हम यहां तक पहुंचे हैं।
पूर्व विधायक एवं लोकसभा संयोजक हीरालाल नागर ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ता ही इसकी ताकत है। पोलिंग बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर हम यहां तक पहुंचे हैं। विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में टू वे कम्युनिकेशन होता है। नीचे स्तर से सूचनाएं आती हैए परेशानियां पहुंचती है । उसके आधार पर नीतियां बनती है और फिर उन नीतियों को सही रूप से लागू होए वो ऊपर से नीचे तक सूचनाओं का आदान.प्रदान होता है। ये टू वे कम्युनिकेशन हमें और आगे लेकर जाएगा। छगन माहुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आज जो ऊंचाई मिली हैए वह जमीन से जुड़े उसके कार्यकर्ताओं की वजह से ही मिली है। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। भाजपा का अतीतए वर्तमान और भविष्य हमारे कार्यकर्ता ही हैं।भवानी शंकर मीणाए बंूदी नगर अध्यक्ष सुरेश अग्रवालए बूंदी नगर परिषद सभापति महावीर मोदीए तालेडा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जरए डाबी मण्डल अध्यक्ष शंभूसिंह सौलंकीए उदलयलाल गुर्जर भाजपा नेता राजेन्द्र चैधरी, गाोपाल धाकड, राधेश्याम बैरागी, पुरूषोतम शर्मा, सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment