सपोटरा. पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा द्वारा जिले में चलाए गए नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान को गति देने के लिए राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी टाइगर फोर्स की ओर से गुरुवार को गौरव पब्लिक स्कूल मे नशा मुक्ति कार्यक्रम हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष सी.एल. मीणा ने नशे के दुष्प्रभाव बताकर इससे दूर रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति जागृति के अभाव में मादक पदार्थों का सेवन कर अपना जीवन बर्बाद कर लेती है। नशे की लत जीवन के विकास को रोक देती है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि टाइगर फोर्स संस्थान पूरे देश में अपनी शाखाओं के माध्यम से भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध, बाल विवाह, बाल मजदूरी, कन्या भ्रूण हत्या आदि को रोकने की दिशा में कार्य कर रहा है। तहसील अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंघल ने भ्रष्टाचार के मामलो को उजागर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विकास को रोक देता है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए टाइगर फोर्स गांव-गांव में सदस्य नियुक्त करेगी। इस दौरान घनश्याम मीणा, मुनेश गोपालगढ़, शिमला शर्मा, आरती अग्रवाल अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल सहित विद्यार्थी व कई ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो केप्शन एसपीटी 1503सीसी. सपोटरा. नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।





No comments:
Post a Comment